फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मी के घर में लीकेज सिलिंडर से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। मंगलवार की देर शाम नगर के एक डिग्री कालेज में सफाई कर्मी के घर में लीकेज सिलिंडर से आग लग गई। इससे सफाई कर्मी की पत्नी झुलस गई। निजी संसाधनों से आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की जानकारी पर मौके पर पहुंचे सीओ एवं प्रभारी निरीक्षक पर एक युवक ने पथराव कर दिया। हालांकि, कोई पत्थर किसी पुलिस कर्मी को नहीं लगा।
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम लगभग साढ़े सात बजे अंबेडकर नगर निवासी एक डिग्री कालेज में सफाई कर्मी दिव्यांग कामता प्रसाद पुत्र नंगूलाल के घर में पत्नी राजकुमारी ने खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा खोला। अचानक लीकेज सिलिंडर ने आग पकड़ ली। इसके बाद हड़बड़ाए परिजन कमरे से बाहर भाग निकले। पुलिस एवं फायरब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई। आनन-फानन मौके पर सीओ औरैया सुरेंद्र नाथ यादव, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। यहां पर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। इसी बीच अग्निकांड से प्रभावित एक मंजिला मकान की छत पर एक युवक चढ़ गया। युवक ने पुलिस एवं भीड़ के ऊपर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। परंतु आरोपी भाग निकला। बताते हैं कि युवक रामनाथ मकान स्वामी का पारिवारिक भाई है और उसका गृहस्वामी से विवाद चल रहा है। इस बीच कामता प्रसाद जल रही गृहस्थी को देखकर कमरे के अंदर घुसने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे रोका तो वह भी पुलिस कर्मी से भिड़ गया। आसपास के लोगों ने सबमर्सिबल पंप आदि की मदद से आग पर काबू पाया। सिलिंडर को किसी प्रकार से बाहर निकाला। ठंडा करने के लिए काफी देर तक पानी डाला जाता रहा। आग से गृहस्वामी कामता प्रसाद की पत्नी राजकुमार झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। कामता प्रसाद के भतीजे शिवम कुमार ने बताया कि आग से पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई है। एनटीपीसी से फायरकर्मी भी मौके पर पहुंचे। परंतु आग बुझ जाने के कारण वह वापस बैरंग हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें