फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1700 वाहनों का 3.27 करोड़ का ट्रैक्स बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। परिवहन विभाग का करोड़ों रुपये का टैक्स दबाए बैठे हजारों टैक्स बकाएदारों के लिए आने वाले दिन दिक्कत भरे हो सकते हैं। बकाएदारों को टैक्स जमा करने का नोटिस भेजा जाएगा। बकाएदार को एक नियत समय तक कर जमा करने की चेतावनी दी जाएगी। तय समय पर अगर बकायेदार टैक्स का भुगतान नहीं करता है तो विधिक कार्रवाई करते हुए इन वाहनों का पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा। जिले के संभागीय परिवहन कार्यालय में छोटे-बड़े वाहनों को मिलाकर 1700 ऐसे वाहन स्वामी हैं, जिन्होंने पिछले कई वर्षों से रोड टैक्स का भुगतान नहीं किया है। उपायुक्त परिवहन देवेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि वाहन स्वामियों पर तीन करोड़ 27 लाख रुपये का रोड टैक्स बकाया है। परिवहन आयुक्त के स्तर पर निर्णय हुआ है कि जिन गाड़ियों का बकाया तीन साल से अधिक हो गया है व जिनके फिटनेस नहीं हुए है उन्हें एक अक्तूबर से 30 अप्रैल तक समय दिया जाएगा। इसके बाद इन वाहनों का पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा। ऐसे वाहनों में 717 वाहनों को वसूली के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे। जिन वाहनों के डेढ़ साल से टैक्स बकाया है ऐसे एक हजार वाहनों को अभी नोटिस जारी न करते हुए उन्हें 15 अक्तूबर तक समय दिया जा रहा है। उन्होने बताया कि प्रमुख लक्ष्य राजस्व वसूली का है। पिछले कुछ महीनों में रिनेव्यू में कमी आई है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 20 फीसदी नए वाहनों की बिक्री में कमी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें