फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्रिंटिड शर्ट और ट्राउजर बने युवाओं की खास पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बारिश के बाद भी उमस और गर्मी जहां लोगों को सता रहीं है। तो वहीं ऐसी स्थिति में युवक-युवतियां आरामदायक के साथ ही आकर्षक पहनावा के प्रति खिंच रहे हैं। यही वजह है कि वह कपड़ों में शर्ट या टी शर्ट पर आकर्षक डिजाइन की प्रिंटिंग और आरामदायक ट्राउजर ही खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली की आवाजाही और उसके बीच उमस और चिपचिपाहट भरा मौसम युवा वर्ग को खास परेशान किए हुए है। एसी के अच्छी तरह से काम न करने से कूलर पंखे भी जवाब दे रहे हैं। ऐसे में युवा पीढ़ी कपड़ों को लेकर बहुत ही चूजी होती दिख रही है। बाजारों में कपड़ों की दुकानों पर युवाओं को अपनी रूचि के कपड़े खरीदते दिखाई दे रहे हैं।
इस संबंध में सौरभ विश्नोई का कहना है कि युवाओं में प्रिंटिड शर्ट और ट्राउजर की खूब मांग है। इसके चलते युवाओं की मांग के अनुरूप वैरायटी भी उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। यह स्थिति युवकों की ही नहीं बल्कि युवतियों में भी देखी जा रही है। इस उमस भरी गर्मी में उनकी पसंद के भी ढीले और प्रिंटिड कपड़ाें की पूरी वैरायटी बना रखी है।
विज्ञापन

ऐसे में युवा वर्ग स्किन टाइट जींस, शर्ट आदि से दूरी बनाए हुए हैं। हालांकि पूर्व में स्किन टाइट कपड़ों की मांग के चलते अच्छी खासी वैरायटी मंगा कर रखी है। लेकिन अचानक से मौसम को देखते हुए युवाओं की मांग भी बदली है। ऐसे में अगर बाजार में अपना सिक्का बुलंद रखना है तो ग्राहक की पसंद के अनुसार ही वैरायटी रखनी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें