फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित होंगी प्रधानाध्यापक रश्मि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। ब्लाॅक भाग्यनगर के परिषदीय इंग्लिश मीडियम स्कूल गुलाबपुर की प्रधानाध्यापिका रश्मि को इस वर्ष राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल गुलाबपुर की प्रधानाध्यापिका रश्मि ने अपने विद्यालय के भौतिक परिवेश को बदलने व पढ़ाई के स्तर को ऊपर उठाने में दिन रात मेहनत की है। रश्मि यादव ने बताया कि वर्ष 2017 में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनाती पाई थी। उस समय स्कूल में छात्र संख्या काफी कम थी। बच्चों की पढ़ाई का स्तर भी कमजोर था। इसके लिए उन्होंने शिक्षकों की टीम के साथ नवाचार के माध्यम से शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने का काम किया। बताया कि अब उनके विद्यालय हिंदी मीडियम से इंग्लिश मीडियम में बदल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के बच्चे अब झटपट इंग्लिश व संस्कृत पढ़ लेते हैं। अपनी बोलचाल की भाषा में ज्यादातर अंग्रेजी शब्दों का ही प्रयोग करते हैं। एक समय 25 तक छात्र संख्या वाले विद्यालय में वर्तमान में कुल 125 बच्चे नामांकित हैं। बच्चों को निरोग रखने के लिए प्रतिदिन योगा कराया जाता है। स्कूल में एलईडी व लैपटॉप के जरिए बच्चों को आईटी का भी ज्ञान दिया जाता है। रश्मि इससे भी आगे बढ़कर गरीब बच्चों व महिलाओं की आर्थिक मदद भी करती हैं। उनके कुशल निर्देशन में उनका स्कूल जिले के निपुण स्कूलों में भी शामिल हो गया है।
बीएसए अनिल कुमार ने प्रधानाध्यापक के राज्य पुरस्कार के लिए चयनित होने पर बधाई दी। बताया कि शिक्षक दिवस पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। बीएसए ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत और लगन से काम करने वाले शिक्षक जिले की पहचान बने हैं। कई अन्य शिक्षकों को भी अच्छा काम करने पर शिक्षक दिवस पर सम्मानित कर हौसला बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें