फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ककोर। जिला मुख्यालय के पास प्राथमिक विद्यालय नगला जयसिंह में मंगलवार रात चोरों ने ताला तोड़ समान पार कर दिया। सुबह स्कूल पहुंची प्रधानाध्यापिका ने कमरों के ताले टूटे व सामान गायब देख पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय नगला जयसिंह की प्रधानाध्यापिका रजनी पांडेय ने दिबियापुर पुलिस को तहरीर दी। बताया कि मंगलवार रात को चोरों ने स्कूल के कमरों में लगे ताले तोड़ कर अंदर रखा कटीला तार, कुर्सी, तसला, बाल्टी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। पिछले वर्ष भी चोर स्कूल का ताला तोड़ कर सामान चोरी कर ले गए थे। थाना प्रभारी राम सहाय पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें