फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: युवती को ब्लैकमेल करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जेल

Wed, 08 Jul 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। युवती को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने और उसे खुदकुशी के लिए मजबूर करने के मामले में मुख्य आरोपी हनी उर्फ ताह को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। अब पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।
कस्बा के एक मोहल्ला निवासी महिला ने आरोप लगाया था कि बेला रोड निवासी हनी उर्फ ताह और अंकुर ने उनकी बेटी को प्रेमजाल में फंसाया था। आरोपियों ने युवती का एक अश्लील वीडियो बना लिया था और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे।
बदनामी का डर दिखाकर आरोपियों ने युवती से कई बार में करीब 25 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और नकदी हड़प ली थी। इसके बाद आरोपी हनी उर्फ ताह युवती पर लगातार धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा था।
विज्ञापन

जब युवती ने इससे इन्कार किया तो आरोपियों ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसकी धमकियों और प्रताड़ना से तंग आकर 29 जून की सुबह करीब नौ बजे युवती ने खुद को आग लगा ली थी जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार रात पुलिस ने समाधान पुरवा से कंचौसी जाने वाले रोड से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस लगी है। जल्द उसे भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें