फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष बने रघुवीर और जिला मंत्री बने जितेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। उत्तर प्रदेश बैंक इंप्लाइज यूनियन की बैठक गुरुवार को की गई। इसमें सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। रघुवीर तिवारी को अध्यक्ष और जितेंद्र सिंह तोमर को मंत्री बनाया गया।
विज्ञापन

बैंक इंप्लाइज यूनियन की बैठक शहर के मोहल्ला नरायनपुर स्थित मंगलम गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से तीन वर्षीय जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवनिर्वाचित जिला कमेटी में राम कृपाल सिंह, जितेंद्र कुमार, दीपक मिश्रा को उपाध्यक्ष, कमल दीक्षित को कोषाध्यक्ष, दीपक कुमार को संयुक्त मंत्री, अमित खन्ना को संगठन मंत्री, आशुतोष पांडेय को आडीटर पद पर मनोनीत किया गया। इसके साथ ही संजय चौधरी, इंद्रपाल सिंह, मुकेश कुमार, शिवम द्विवेदी, अंकित खरे को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रघुवीर तिवारी ने आश्वस्त किया कि साथियों ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह बखूबी निवर्हन करते हुए समस्या का निदान करेंगे। आंदोलन भी करना पड़ा तो वह संगठन के प्रांतीय व राष्ट्रीय नेताओं से मिलकर वह भी करेंगे। बैठक में दिलीप पटारिया, गोपाल बाजपेयी, मनोज कुमार, विजय प्रताप सिंह, राधेलाल, डालचंद, बाबूलाल, मानवेंद्र सिंह, शिव सिंह, गिरजेश कुमार, दिलीप कुमार, विमलेश कुमार, नीरज सिंह, रामबाबू आदि कई बैंक कर्मियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें