फोटो-18एयूआरपी24- बैठक करते संगठनों के पदाधिकारी। स्रोत:आयोजक
औरैया। शहर के जम्भेश्वर धर्मशाला में रविवार की शाम विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मिलकर औरैया के स्थापना दिवस (17 सितंबर) समारोह को लेकर बैठक की।
संयोजक फूलन सामाजिक व सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष हर गोविंद तिवारी के आमंत्रण पर संगठनों के सदस्य पहुंचे थे। बैठक में प्रशांत अवस्थी ने आयोजन से संबंधित एक प्रारूप सभी के बीच प्रस्तुत किया। इस मौके पर भारत विकास परिषद, क्षत्रिय महासभा, भारत प्रेरणा मंच, आनंद फाउंडेशन, विश्नोई सेवा मंडल, हिंदू सेवा समिति, जिला प्रेस क्लब, आर्य समाज, एजूकेशन लीग, परशुराम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।
इनके अलावा श्री गहोई वैश्य सेवा समिति, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आदि के पदाधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जायंट्स ग्रुप के विनोद गुप्ता विष्णु कुमार गहोई. प्रवीण गुप्ता, अजय अंजाम डॉ. रमेश शुक्ला, राज मणि तिवारी, रामू पाठक, विवेक पोरवाल समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। (संवाद)