फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नहर पर नए पुल के निर्माण के लिए तैयारी शुरू

विज्ञापन
फोटो-13-सफाई करती पोकलेन मशीन।संवाद
विज्ञापन
अछल्दा। कस्बे में निचली गंग नहर पर नए पुल के निर्माण के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। शासन से बजट अवमुक्त होने के बाद बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी ने पुल निर्माण के लिए जगह की सफाई कराई।
विज्ञापन

मौजूदा समय में नहर पर बने लगभग 172 साल पुराने पुल को तीन साल पहले जिला प्रशासन ने क्षतिग्रस्त घोषित कर दिया था। इसके बाद प्रशासन ने क्षतिग्रस्त पुल पर हाईटगेज लगाकर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी।
पीडब्ल्यूडी ने नए पुल के निर्माण के लिए अगस्त 2023 में 3.15 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था। इस पर शासन ने नहर पर टू लेन पुल के निर्माण के लिए पांच जनवरी 2026 को 3.15 करोड़ रुपये का बजट अवमुक्त कर दिया था। नए नहर पुल के निर्माण के लिए क्षतिग्रस्त पुल के पूर्वी तरफ पोकलेन मशीन से झाड़ियों को साफ किया गया। पीडब्ल्यूडी की अधिशासी अभियंता आकांक्षा ने बताया कि नहर पुल का क्लोजर मिलने के बाद जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

कल्वर्ट तकनीक से बनेगा पुल

लोक निर्माण विभाग राज्य योजना के तहत निचली गंग नहर पर बॉक्स कल्वर्ट तकनीक से लघु सेतु का निर्माण कराएगा। पीडब्ल्यूडी कर्मियों के अनुसार इस तकनीक से बनने वाले पुल सामान्य पुलों से काफी मजबूत होते हैं। इसमें केवल सरिया और सीसी का इस्तेमाल होता है। पूरे पुल में कोई जोड़ नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें