फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान फतेह की तैयारी में औरैया नगर पंचायत

विज्ञापन
-पालिका प्रशासन की ओर से शहर में घर-घर डस्टबिन वितरण की तैयारियों को दिखाते बाबू नागेश त्रिपाठी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
औरैया। स्वच्छता अभियान प्रतियोगिता में प्रदेश मेें दूसरे नंबर तक पहुंची औरैया नगर पालिका आगामी होने वाली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने की तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए नगर के 25 वार्डों में डस्टबिन वितरण से वंचित रहे 22 वार्डों में जल्द ही डस्टबिन वितरण को अमली जामा पहनाया जाएगा। पालिका की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गईं है।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन औरैया नगर को प्रदेश के स्वच्छता अभियान के नक्शे पर प्रथम पायदान पर स्थापित करने के लिए शहर के 25 वार्डों को गंदगी से मुक्त रखेगी। प्रत्येक वार्ड के निवासियों से सहयोग की अपील की है। वार्ड के घरों से निकलने वाले गीले व सूखे कूड़े को सही तरीके से व्यवस्थित करने का खाका तैयार कर लिया गया है। इसके लिए शहर में जगह-जगह हरे व नीले डस्टबिन लगाए गए हैं। तो वहीं घर-घर डस्टबिन के वितरण की तैयारी है। पालिका अधिकारियों की माने तो पालिका की ओर से 187 ज्वाइंट डस्टबिन मंगाए गए थे। जिसमें अभी तक लगभग 150 ज्वाइंट डस्टबिन को सार्वजनिक स्थानों पर लगाया जा चुके हैं। जबकि शेष ज्वाइंट डस्टबिन लगाए जाने का काम जारी है। इसके अलावा तीन वार्डों में अब तक एक हजार डस्टबिन वितरित किए जा चुके हैं।

तैयार होगी शुद्ध वर्मी कंपोस्ट व छिड़काव के लिए कीटनाशक
औरैया। पालिका प्रशासन की ओर से शुरूआती दौर में तिलक नगर उत्तरी, बदनपुर उत्तरी व खिड़की साहबराय वार्ड में एक हजार घरों में घर-घर गीले कचरे के निस्तारण को हरा डेस्टविन वितरित किए गए हैं। इस हरे रंग के डस्टबिन के वितरण का मुख्य उद्देश्य घरों से निकलने वाले गीले कचरे का निस्तारण कर उसका सदुपयोग करना है। इस डस्टबिन में डाले जाने वाले गीले कचरे से वर्मी कंपोस्ट खाद तो तैयार होगी ही। इसके साथ ही डस्टबिन से निकलने वाले पानी का फसल में लगने वाले कीटाणुओं के सफाई के लिए कीटनाशक के रुप में उपयोग किया जा सकेगा। जिससे फसल कंपोस्ट खाद को भी फसल के अच्छे परिणाम पाने के लिए उपयोग किया जा सके। साथ ही अनाज के माध्यम से आम लोगों के शरीर में पहुंचने वाले जहरीले कीटनाशक से बचाव हो सकेगा।
विज्ञापन


ईओ  राधा तिवारी ने बताया कि शहर को गंदगी मुक्त कराए जाने का प्रयास जारी है। पालिका प्रशासन हर संभव तरीका अपनाने में जुटा है। घरों से निकलने वाले सूखे व गीले कचरे के निस्तारण को भी घर-घर निशुल्क डस्टबिन का वितरण कराया जा रहा है। शुरूआत में अभी तीन वार्डों में डस्टबिन वितरित कराए गए हैं। जल्द ही शेष 22 वार्डों में निशुल्क डस्टबिन वितरित कराए जाएंगे। शहर से गंदगी को पूरी तरह से साफ कराना है। जिससे शहर को प्रदेश के स्वच्छता अभियान पटल पर प्रथम पायदान पर स्थान पर लाने का सपना पूरा हो सके।
विज्ञापन

              
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें