फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कार की टक्कर से घायल प्रधान के भाई की इलाज के दौरान मौत

Mon, 19 Jan 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-38- चंद्र प्रकाश पाल। फाइल फोटो
विज्ञापन
फफूंद। थाना क्षेत्र के गांव केशमपुर निवासी बिल्डिंग मेटेरियल व्यापारी प्रधान के भाई चंद्रप्रकाश पाल (55) की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। वह कार की टक्कर से घायल हो गए थे। उनके बेटे की 11 फरवरी को शादी है। परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पंचायत केशमपुर पसईपुर के प्रधान कल्लू पाल के बड़े भाई चंद्रप्रकाश पाल फफूंद के अछल्दा चौराहे पर बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान चलाते थे। 16 जनवरी को वह बाइक से भाग्यनगर ब्लॉक गए थे। वहां से काम करने के बाद ब्लॉक गेट से बाहर निकले, इसी दौरान दिबियापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी।
हादसे में वह उछलकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें कानपुर ले गए। सोमवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

चंद्रप्रकाश के तीन बेटे विवेक, अभिषेक और विकास व बेटी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बेटे विवेक की 11 फरवरी को शादी है। बरात अछल्दा जानी थी। शादी की तैयारियों के बीच अचानक हुई घटना से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें