फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान आज 26 जोनल व 141 सेक्टर मजिस्ट्रेट संभालेंगे कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। जिला प्रशासन ने निष्पक्ष और सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिले की 477 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के चुनाव कराने के लिए 26 जोनल मजिस्ट्रेट और 141 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं, जो मतदान के दौरान लगातार निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए जिले के 787 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 335 संवेदनशील, 209 अति संवदेनशील और 76 अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। इन केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पीएससी, सीआरपीएफ, पुलिस बल और होमगार्ड की तैनाती की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि संवेदनशील, अति संवेदनशील और संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। साथ ही इन केंद्रों पर वीडियोग्राफी और वायस रिकार्डिंग भी कराई जाएगी। जिससे लोग बिना किसी भय और दबाव के मतदान कर सकें।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए पूरा प्रबंध किया गया है। प्रत्येक बूथ पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल लगाया गया है। मतदान केंद्र के 200 मीटर दायरे में भीड़ को किसी भी दशा में फटकने नहीं दिया जाएगा।
एडीएम रेखा एस. चौहान ने बताया कि बूथ के 200 मीटर के दायरे में किसी को फटकने नहीं दिया जाएगा। बूथ पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल भेजा जा रहा है। पीठासीन अधिकारी, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए गए हैं कि मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जो टेबल लगाई जाए, उसको इस प्रकार बनाया जाए कि दूसरा व्यक्ति यह न देख सके कि मतदाता ने किस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया है। यह भी कहा कि मत की गोपनीयता बनी रहेगी तो किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें