फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खर्च के मामले में प्रदीप ने सभी प्रत्याशियों को छोड़ा पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। प्रत्याशियों ने जिला निर्वाचन विभाग को चुनाव खर्च का ब्योरा उपलब्ध करा दिया है। दिबियापुर सीट से सपा प्रत्याशी प्रदीप यादव ने सभी प्रत्याशियों से ज्यादा महंगा चुनाव लड़ा। 40 लाख रुपये के सापेक्ष उन्होंने 20 लाख 38 हजार 61 रुपये का खर्चा दिखाया है। प्रदीप को छोड़कर अधिकतर प्रत्याशी तय सीमा के आधे तक भी नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर कुल 33 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। चुनाव आयोग ने इस बार प्रत्याशी के लिए चुनावी खर्च सीमा 28 से बढ़ाकर 40 लाख कर दी थी। दिबियापुर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी प्रदीप यादव को छोड़कर कोई भी प्रत्याशी निर्धारित खर्च का 50 प्रतिशत भी खर्च नहीं कर पाया। हालांकि स्टार प्रचारकों की धमाचौकड़ी खूब रही। सभाएं भी खूब हुईं। खर्च कितना भी किया हो, लेकिन आंकड़े शुरूआत से ही दुरुस्त रखे गए।
दिबियापुर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी प्रदीप यादव ने 20 लाख 38 हजार 61 रुपये का खर्च दिखाया है। इनके अलावा बिधूना से भाजपा प्रत्याशी रिया शाक्य ने 18 लाख 36 हजार 98 रुपये, दिबियापुर से भाजपा प्रत्याशी लाखन सिंह राजपूत ने 16 लाख 36 हजार 212 रुपये व औरैया से भाजपा प्रत्याशी गुड़िया कठेरिया ने 11 लाख 24 हजार 426 रुपये का खर्चा दिखाया है।
विज्ञापन

सपा, भाजपा, बसपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों की ओर से दिए खर्च के ब्योरे में सबसे कम खर्चा औरैया विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सरिता दोहरे ने तीन लाख 19 हजार 706 रुपये दिखाया है। बसपा प्रत्याशी रवि शास्त्री दोहरे ने भी तीन लाख 59 हजार 879 रुपये का खर्चा दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें