फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 10 साल पुराना जमीन विवाद निपटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जमीन विवादों के निपटारे को लेकर मिशन समाधान की पहल रंग ला रही है। बिधूना उप जिलाधिकारी कमल कुमार सिंह ने शनिवार को अछल्दा थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव पहुंचकर एक दशक से चले आ रहे जमीन विवाद को आपसी सहमति से निपटा दिया। हसनपुर गांव के पड़ोसी अशोक कुमार और जयवीर सिंह के बीच 10 वर्षों से जमीन बंटवारे को लेकर गतिरोध बना हुआ था। मिशन समाधान के तहत खुद मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी कमल कुमार सिंह ने दोनों पक्षों से वार्ता की। भूमि संबंधी राजस्व अभिलेखों के आधार पर बंटवारा कराया। उप जिलाधिकारी मिशन समाधान का मुख्य उद्देश्य लंबित जमीन विवादों को शांतिपूर्ण माहौल में हल कराना है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें