फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकायेदारी पर दो गांवों की बिजली काटी, हंगामा

विज्ञापन
ग्राम प्रधान के साथ विरोध जताते ग्रामीण। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
फफूंद। भाग्यनगर ब्लाक के लखनपुर सब स्टेशन से जुड़े गांव गुलाबपुर और आमपुर में उपभोक्ताओं पर लाखों बकाया होने पर विभाग ने बिजली काट दी। दो दिन से गांव में बिजली न आने पर ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश जताते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

गुलाबपुर और आमपुर गांव में करीब तीन हजार की आबादी है। दोनों गांवों में अधिकतर घरों में बिजली कनेक्शन हैं। गांव के लोगों पर विभाग का लाखों रुपया बकाया चल रहा है। कई बार विभाग ने ओटीएस योजना के तहत लाभ लेने व शिविर लगाकर बकाया जमा करने पर जोर दिया।
इसके बाद भी कुछ बड़े बकायेदारों ने बिल जमा नहीं किया। इसे लेकर शुक्रवार सुबह विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर मेन लाइन से लाइनमैन ने केबल हटा दी। दोनों गांवों में बिजली न आने से गर्मी में हड़कंप मचा है। शुक्रवार रात सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अलग-अलग स्थानों पर एकत्र होकर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने समस्या की जानकारी ग्राम प्रधान दिनेश नायक को दी है।
विज्ञापन

नहीं आता बिल, बकाये की नहीं दी जानकारी
गुलाबपुर और आमपुर गांव के बिजली उपभोक्ता गोरेलाल, गंभीर सिंह, लाखन सिंह, रामलाल, संतोष कुमार, अहिबरन सिंह, सीताराम, संदीप आदि ने बताया कि वर्ष 2020 में अधिकांश लोगों ने कनेक्शन लिए थे। इसके बाद जो बिल आया उसे जमा करते रहे। इधर बहुत समय से विभाग न तो समय पर बिल दिया और न ही उन्हें बकाये की जानकारी दी। इसके बाद बिना बताए ही बिजली काट दी गई। गर्मी में दो दिन से लोगों का बुरा हाल है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही है।
एसडीओ आकाश श्रीवास्तव ने कहा कि दोनों गांव में उपभोक्ताओं पर लाखों की बकायेदारी है। कई बार कैंप व शिविर लगाकर बिल जमा करने के लिए जागरूक किया गया। छूट का लाभ मिलने के बाद भी बिल नहीं जमा किया गया। इसलिए बिजली काटी गई है। कुछ लोगों ने जल्द बकाया जमा करने की बात कही है, इस पर लाइनमैन को भेज कर उनके घरों की बिजली जुड़वाई जा रही है।

बिजली न आने पर रात में विरोध जताते ग्रामीण। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें