फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: विलराया-पनवाड़ी मार्ग पर गड्ढों से परेशानी

Sat, 11 Jul 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-33- मार्ग पर पानी से भरे गड्डों से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर। नगर से गुजरने वाला विलराया-पनवाड़ी मार्ग इन दिनों जर्जर हालत में है। अतुल पेट्रोल पंप के पास सड़क पर हुए बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों को परेशान होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने डीएम से मार्ग की मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि औरैया, कन्नौज व जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले इस मार्ग पर प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन निकलते हैं। बरसात का पानी इन सड़क के गड्डों में भरने से दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मार्ग की जर्जर हालत लंबे समय से है लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
विनीत शुक्ला, अजय गुप्ता, सुधीर तिवारी, केएन दुबे और गौरव पोरवाल सहित अन्य लोगों ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि गड्ढों को जल्द भरवाया जाएगा। इस सड़क के नवीनीकरण का टेंडर पहले ही हो चुका है। बरसात समाप्त होते ही सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें