फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तालाबों की नहीं हुई सफाई, बरसात में हो गए ओवरफ्लो

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत दहियापुर के गांव महमूदपुर पैगूपुर का हाल बेहाल है। तालाबों की सफाई न होने के चलते बरसात में हुए ओवरफ्लो गलियों सहित लोगों के घरों में भर रहा है। नालियों का गंदे पानी से लोग बुरी तरह परेशान हैं।
विज्ञापन


बरसात से पहले तालाबों व नालियों की सफाई अगर होती है, तो बरसात में गांव का पानी बाहर निकलता रहता है, लेकिन ऐसा अक्सर नहीं होता है। ऐसी ही समस्या ब्लाक क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर पैगूपुर की है। जहां बरसात के चलते तालाब ओवरफ्लो होने और नाले चोक होने के चलते नालियों का गंदा पानी गलियों में भरा हुआ है। जिसके घर नीचे है, उनके घरों में वापस गंदा पानी पहुंच रहा है।
इससे लोग बुरी तरह परेशान हैं। लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी गांव के बच्चों को है, जो प्रतिदिन स्कूल जाते है, उनको साइकिल या पैदल निकलना मुश्किल होता है। इस समस्या को ग्रामीणों ने कई बार ब्लॉक के अधिकारियों को अवगत कराया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

तहसील दिवस में भी इसकी शिकायत की गई थी। 20 जुलाई को मुख्य विकास अघिकारी के तहसील दिवस में ग्रामीणों द्वारा गांव की समस्या को लेकर शिकायत की गई थी। इस पर सीडीओ ने उपस्थिति बीडीओ अतुल कुमार को समस्या को शीघ्र निस्तारित करने के आदेश दिये गये थे।
-
शिकायत के बाद भी नहीं दिया जा रहा ध्यान
बोले ग्रामीण.....
फोटो-28एयूआरपी 16- शौकीन। संवाद
ग्रामीण शौकीन ने बताया कि गांव की यह बहुत ही जटिल समस्या है। इसके लिए पूरा गांव परेशान है। इसकी शिकायत तहसील दिवस, थाना दिवस सहित अन्य अधिकारियों से कई बार की जा चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है।

-
नहीं होती तालाबों और नालियों की सफाई
फोटो-28एयूआरपी 17- अकबर। संवाद
ग्रामीण अकबर ने बताया कि गांव के पानी की निकासी तालाब में होती है। कई सालों से तालाब की सफाई नहीं हुई है, न ही नालियों की सफाई की गई है। इसके चलते यह समस्या आई है। अगर समय-समय पर सफाई होती रहे तो जल भराव से निजात मिल सकती हैं। कई बार शिकायत की गई, लेकिन देखने वाला कोई नहीं है।


पानी का दुरुपयोग रोकने से होगा समस्या का समाधान
फोटो-28एयूआरपी 18- अमर सिंह। संवाद
वही गांव के प्रधान अमर सिंह से जब समस्या के बारे में पूछा तो समस्या का समाधान न बताते हुए उन्होंने बताया कि यह समस्या गांव में अधिक पानी फैलने से होती है। हर घर में सबमर्सिबल लगी है। इससे पानी का दुरुपयोग किया जाता है। इसके चलते यह समस्या आई है। ग्रामीणों को पानी की बर्बादी पर रोकनी होगी। तभी समस्या से निजात मिल सकती है।

वर्जन
गांव में नालियों के लिए जगह नहीं है, न ही ग्रामीण जगह देना चाहते है। इसके चलते नालियां नहीं बन पा रही है। वहीं जब उनसे तालाब की सफाई की बात की तो बताया कि एक दो दिन में तालाब की सफाई करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

अतुल यादव, खंड विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें