फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 मतदान केंद्रों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, मतदान आज

Wed, 29 Nov 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
विज्ञापन
मतदान केंद्र पर काम करते मतदानकर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
29 नवंबर बुधवार को नगर निकाय का चुनाव होना है। मंगलवार की सुबह से ही पोलिंग पार्टियों को रवाना किए जाने का कार्य शुरू कर दिया गया। जिला मुख्यालय से देर शाम तक पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाता रहा है। शाम तक 75 मतदान केंद्रों पर 824 मतदानकर्मी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह सात बजे से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की  तैयारियां शुरू कर दी गई और करीब दस बजे से पोलिंग पार्टियों रवाना किए जाने का सिलसिला शुरू हो गया। जिला मुख्यालय परिसर में मतदानकर्मी बैठे नजर आए। नगर निकाय के चुनाव में 75 मतदान केंद्र और 206 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जिले के सभी मतदेय स्थलों पर चार-चार मतदानकर्मी मौजूद रहेंगे। दोपहर तक जिला मुख्यालय से पोलिंग पार्टियों को रवाना किए जाने कार्य चलता रहा। जिले के 206 मतदेय स्थल पर 824 मतदानकर्मियों को तैनात किया गया है।

तिलक इंटर कालेज बनाया गया स्ट्रांग रूम
शहर के तिलक इंटर कालेज के स्ट्रांग रूम का जायजा लेने के लिए एसडीएम सदर अमित राठौर व सीओ सिटी भास्कर वर्मा पहुंचे। वहीं, मतपेटिका रखने वाले स्ट्रांग रूम में टूटी खिड़की एवं अन्य व्यवस्था को भी परखा गया।
विज्ञापन


ड्यूटी कटवाने को भिड़ाते रहे सेटिंग
नगर निकाय चुनाव में जिन मतदानकर्मियों की ड्यूटी लगी हुई है। उनमें से कई मतदानकर्मी अपनी-अपनी ड्यूटी कटवाने के लिए प्रयास कर रहे थे। ड्यूटी कटवाने के लिए महिलाएं परेशान नजर आईं। कई लोग नेता की सिफारिश लगवाकर ड्यूटी कटवाने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें