फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुर्वा धने में साढ़े तीन बजे शुरू हुआ मतदान

विज्ञापन
ग्रामीणों को समझाते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बिधूना विधानसभा क्षेत्र के गांव पुर्वा धने में मतदाताओं ने सड़क की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार कर दिया। एसडीएम ब्रजकिशोर व सीओ सुभाष अत्री ने दो रसोइयों के जबरन वोट डलवा दिए।  इससे ग्रामीण भड़क गए। यह एक जगह चौपाल लगाकर बैठ गए। अधिकारियों के समझाने पर यह माने। यहां दोपहर बाद 3:30 पर मतदान शुरू हुआ। 411 वोटरों में से 204 ही वोट डाल पाए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया वर्ष 2000 में गांव में सड़क बनी थी। इसके बाद समस्याओं को लेकर कोई सुनवाई नहीं हुई। अधिकारी और नेता बात नहीं सुनते हैं। गांव में अस्पताल नहीं है। यहां पहुंचे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने सड़क बनने का भरोसा देकर मतदान के लिए कहा। इतने पर भी गांव के लोग नहीं माने। महेंद्र सिंह,राघवेंद्र सिंह,ज्ञान प्रकाश दीक्षित,राम प्रकाश सिंह,सुभाष सिंह,छतपाल सिंह,रामगोपाल दीक्षित,मनीषा देवी,किरण देवी,ममता देवी,सोनी दीक्षित,रेखा देवी ने कहा कि जब तक सड़क नहीं बनेगी, मतदान नहीं करेंगे। बाद में अफसरों के समझाने पर दोपहर बाद 3:30 बजे वोटिंग शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें