फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में एक-दूसरे पर पत्थबाजी, छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। थाना क्षेत्र नगरिया राजाराम गांव में चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट के बाद पत्थरबाजी हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को नगरिया राजाराम गांव में चुनावी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने नरोत्तम, राहुल, उपेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, अखिलेश, उदयवीर सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अलावा महामारी अधिनियम व सात क्रिमिनल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि नरोत्तम और राहुल चुनावों में प्रधान पद के प्रत्याशी थे। दोनों चुनाव हारने के बाद सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ टिप्पणी कर रहे थे। जिसको लेकर उनके बीच विवाद हो गया था। जिसमें एक-दूसरे पर पत्थरबाजी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें