कंचौसी(औरैया)। किसानों का धरना सोमवार को 11 वें दिन भी जारी रहा। बाद में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। साथ ही तय किया कि 15 दिसंबर को कृषि मंत्री श्री लाखन सिंह का घेराव कर ज्ञापन सौंपेंगे। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क में आयोजित धरना सभा में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी भी शामिल हुई।
संयोजक दिनेश चंद्र कुशवाहा ने कहा कि किसान अब अपनी पीड़ा जनप्रतिनिधियों के सामने रखेंगे। शक्ति चेतना पार्टी के जिला प्रवक्ता घनश्याम, योग भारती जिला उपाध्यक्ष ग्रीस सिकरवार, ने सरकार से एसएमपी कानून बनाने की मांग की है। इस मौके पर भाकियू के जिलाध्यक्ष अमाशंकर राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष केशव यादव, गुड्डू यादव, सुरेश राजावत, आदर्श कश्यप, अवधेश सिंह, दिनेश चंद्र, विद्या राम व ओम पांडेय आदि मौजूद रहे।