फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की समस्याओं को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। वक्ताओं ने सरकार की किसान विरोधी नीतियों की आलोचना की और जमकर नारेबाजी की। धरना के बाद पांच सूत्री ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में भाकियू के जिलाध्यक्ष अमाशंकर राजपूत ने पराली से निपटने के लिए किए गए उपायों पर सवाल खड़ा किया। कहा कि दिल्ली सरकार की तर्ज पर दवा का छिड़काव किया जाए। स्वत: यह समस्या समाप्त हो सकती है। क्रय केंद्रों पर धान खरीद के नाम पर किसानों का शोषण बदस्तूर जारी है। प्राइवेट केंद्रों पर धांधली रुकने का नाम नहीं ले रही है। जिला प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
धरने के बाद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व एक प्रतिनिधि मंडल एडीएम रेखा एस चौहान से मिला और ज्ञापन सौंपा। क्रय केंद्रों पर किसानों को परेशान न किए जाने, बारिश से आलू व सरसों की फसल से हुए नुकसान का सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति दिए जाने, न्यूनतम समर्थन मूल्य को सभी फसलों (फल और सब्जी) पर लागू निर्धारित मूल्य पर ही बिक्री किए जाने, जिले के आधे-अधूरे शौचालयों का निर्माण पूरा कराए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सचिव सोबरन सिंह, प्रवक्ता ओमकार सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष रामनरेश, राजेंद्र कुशवाहा, तहसील अध्यक्ष चिरौंजी लाल, प्रवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें