फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के लिए खेती बनी मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। किसानों का उत्पीड़न किए जा रहा है। धान की खेती करने वाले किसानों के लिए धान मुसीबत बन गया है। इन मुुद्दों को लेकर दीपावली के बाद कांग्रेस आंदोलन करेगी। यह बात कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे ने कही।
विज्ञापन

पत्रकारों से बीतचीत में जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किसान बर्बाद हो गया है। धान खरीद केंद्र तो बनाए गए हैं, मगर अधिकारियों की मनमानी के चलते किसान भटकने को मजबूर हैं। अधिकारियों व सरकार द्वारा आढ़तियों के पास धान न बेचे जाने से नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि यदि किसानों का धान बिक जाता तो वह अपनी आगामी फसल की तैयारी कर लेते। पार्टी प्रवक्ता प्रवीण गुप्ता ने कहा कि किसान अब कांग्रेस पार्टी की ओर देख रहा है। भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था मगर वह पूरी तरह से फेल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें