फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की नीतियां जन जन तक पहुंचाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सपा की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर हुई। बैठक में सपा की नीतियां जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने कहा कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। एकजुट होकर सपाई पार्टी की नीतियों और रीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। आने वाले एमएलसी चुनाव में पार्टी की जीत दर्ज कराएं।
पूर्व विधायक इंद्रपाल सिंह पाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर समाजवादी पार्टी प्रदेश में मजबूत हुई है। पूर्व सांसद प्रदीप यादव ने कहा भाजपा किसानों का शोषण कर रही है, पराली जलाने के नाम पर फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं। उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया ने युवाओं को आगामी एमएलसी चुनाव के लिए डोर टू डोर संपर्क करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का संचालन पार्टी के महासचिव ओम प्रकाश ओझा ने किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री मोहम्मद इरशाद के अलावा रामपाल यादव, शफीक खां, सीताराम शाक्य, धनदेवी यादव, सुमन दिवाकर, आछेलाल पाल, राजेंद्र यादव, खुशीराम निषाद, प्रमोद यादव व मीडिया प्रभारी अमित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें