औरैया/अजीतमल। औरैया देहात मंडल के दो दिवसीय केंद्रीय प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण वर्ग में वक्ताओं ने पदाधिकारियों को पार्टी की नीतियों के बारे में बताया गया। उधर, अजीतमल में भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष उपाध्यक्ष कमलावती सिंह का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह और जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के संविधान और नीतियों को अच्छी तरह समझें और पार्टी को मजबूत बनाने का काम करें। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अमरचंद्र राठौर, जिला महामंत्री भुवन प्रकाश गुप्ता, जिला महामंत्री कौशल राजपूत, जिलाध्यक्ष भाजयुमो विवेक पाठक, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप मिश्रा, विशाल शुक्ला, योगेंद्र कैथवार, इंद्रपाल, राहुल शुक्ला, नितिन अवस्थी, कमलेश निषाद, सीमा कुशवाहा, सुमन नायक, श्यामू अवस्थी, डॉ. विनोद दुबे, गीतांजलि गुप्ता, रजत दीक्षित, अनुराग मिश्रा, हरीश दुबे व विशाल त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
उधर, अजीतमल कस्बे के तिराहे पर बल्लापुर मंडल में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने जा रही पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के अलावा रजनीकांत शुक्ला, यशवीर सिंह सिकरवार, रामअनुग्रह सिंह सेंगर, इंद्रवीर सिंह, विवेक व सतेंद्र आदि मौजूद रहे।