फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को गुमराह कर रहीं सरकारें

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। समाजवादी प्रबुद्ध सभा की जिला कमेटी की बैठक शहर के एक गेस्ट हाउस में हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती के लिए पदाधिकारियों से संपर्क अभियान चलाए जाने की अपील की। पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी सौंपे गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रभारी कानपुर मंडल पुष्पेंद्र द्विवेदी ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए संपर्क अभियान चलाया जाए। प्रदेश व केंद्र की सरकारें जनता को गुमराह करने का काम कर रहीं हैं। जनता इन सरकारों के झूठ को पहचान चुकी है। बैठक को अनिल बाजपेयी, संदीप बाथम, गोलू तिवारी आदि ने भी संबोधित किया।
कानपुर मंडल प्रभारी को जिले की सीमा और शहर में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर दीपक दुबे, रामकिशोर उर्फ बब्बन तिवारी, अमित पांडेय, अवधेश भदौरिया, ओमप्रकाश ओझा, रामपाल यादव, जिला सचिव अजय तिवारी, जीतू पाठक, दुन्नी तिवारी, लोली पाठक, शिवम तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें