औरैया। डाक बंगला में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक में अजीतमल नगर इकाई की कमेटी गठित की गई। सभी पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जोड़ने की बात कही गई।
जिला संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी ने बताया कि एग्रीविजन जिला संयोजक रोहित राठौर, अजीतमल नगर उपाध्यक्ष जितेंद्र, नगर मंत्री गगन, नगर सह मंत्री शिव जीत, गोपाल, प्रभाकर ठाकुर, नगर कार्यकारिणी सदस्य सत्यजीत सिंह, आयुष कुमार, अमन यादव, नगर संयोजक राजीव, नगर सह संयोजक सचिन कुमार, राष्ट्रीय कला मंच नगर संयोजक लवीश, नगर सोशल मीडिया संयोजक साहिल तिवारी को बनाया गया है।
जिला संगठन मंत्री ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जोड़ने की बात कही।