औरैया। समस्याओं के समाधान के लिए सरकार का ध्यान आकर्षित करने को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की ओर से चलाई जा रही साइकिल संदेश यात्रा का जिले में जोरदार स्वागत किया जाएगा। पार्टी पदाधिकारियों ने बैठक कर रणनीति बनाई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी।
बुधवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पत्रकारों से जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह उर्फ कल्लू यादव ने बताया कि 16 सितंबर को साइकिल संदेश यात्रा लखनऊ से शुरू हुई, जो 19 सितंबर को औरैया पहुंचेगी। जिले की सीमा, औरैया और राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर साइकिल संदेश यात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया जाएगा।
बैठक के बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं हैं। यहां प्रमुख जिला महासचिव अनूप कुमार गुप्ता, हरीशंकर निषाद, रजत वर्मा, मुहम्मद अनीस, राजनरायन बघेल, विवेक चतुर्वेदी, राधे कुशवाहा आदि मौजूद रहे।