फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी कराएगी राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से राजीव गांधी जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कोरोना संक्रमण के चलते प्रतियोगिता ऑनलाइन होगी। इसका परिणाम 24 सितंबर को घोषित होगा। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए जिले के सभी ब्लाकों में छात्रों से संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के निर्देश पर जिले में राजीव गांधी जिला स्तरीय द्वितीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता 13 और 14 सितंबर को आयोजित की जाएगी। जिसकी तैयारियां जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने शुरु कर दी हैं। बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के सभी सातों ब्लाकों से एक हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में 16 से 22 वर्ष के छात्र ही भाग ले सकेंगे।
ऑनलाइन आयोजित होने वाली तीन मिनट की इस प्रतियोगिता में भारत के सशक्तीकरण की यात्रा से संबंधित सामान्य ज्ञान के 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करने के लिए पार्टी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विजेता प्रतिभागियों को पार्टी की ओर से लैपटॉप, मोबाइल, टैबलेट देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें