फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रो पदार्थों की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। डीजल व पेट्रोल के दामों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को सदर तहसील में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने पेट्रो पदार्थों की कीमतों में कमी लाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार ने किसानों और गरीबों की कमर तोड़ दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे ने बताया कि खुद को किसान व गरीबों की हितैषी कहने वाली सरकार ने इन्हीं वर्गों की कमर तोड़कर रख दी। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से एक ओर जहां खेती महंगी हुई, वहीं जनता पर महंगाई की मार पड़ रही हैं। मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट बिगड़ने लगा है। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि डीजल व पेट्रोल के दामों में कमी न की गई तो कांग्रेसी चार जुलाई को जिला मुख्यालय ककोर में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
इस मौके पर मनोज पाल, एहसान मोहम्मद, रेशमा बेगम, मनमोहन सिंह सेंगर, शरद अग्रवाल, विपिन मिश्रा, राजेंद्र आर्य, प्रेमचंद्र गुप्ता, शेखर मिश्रा, अनिल सेंगर, महेंद्र यादव, मृत्युंजय सोनी, विकल शुक्ला, मोहम्मद नफीस, आशुतोष दुबे, विनीत भदौरिया, अशोक मोहन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें