फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक समय भोजन कर मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस कोरोना संक्रमण के चलते सादगी से मनाया गया। दिबियापुर में कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने रामकृष्ण नगर वार्ड स्थित अपने आवास पर भाजपा संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्थापना दिवस मनाया।
विज्ञापन

प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को एक समय का भोजन करना था। इसलिए पार्टी के लोगों ने एक समय का भोजन कर भाजपा का स्थापना दिवस सादगी पूर्ण तरीके से मनाया। इस दौरान कृषि राज्यमंत्री के पुत्र अधिवक्ता उमेश राजपूत, मंत्री के पीआरओ प्रमोद राजपूत के अलावा श्याम सिंह कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें