फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के समर्थन में भाजपाइयों ने किया गोष्ठी का आयोजन

विज्ञापन
फोटो 13 एयूआरपी 26 - गोष्ठी को संबोधित करते प्रदेश महामंत्री डीपी भारती - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। भारतीय जनता पार्टी के दिबियापुर रोड स्थित जिला कार्यालय में सोमवार को सीएए के समर्थन में जिला अनुसूचित मोर्चा की तरफ से प्रबुद्ध वर्ग गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं को सीएए के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने के लिए गांव-गली तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. भीमराव आंबेडकर, अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री डीपी भारती ने कहा कि सीएए पर विपक्ष द्वारा जनता को गुमराह किया जा रहा है।
यह कानून किसी की नागरिकता लेने का अधिकार नहीं रखता। सिर्फ कुछ देशों में हो रहे अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न पर उन्हें देश की नागरिकता देने के प्रावधान देने का है। उन्होंने पाकिस्तान में हमेशा से अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न होता आ रहा है। यही कारण है कि वहां पर हिंदू 23 प्रतिशत से डेढ़ प्रतिशत पर सिमट कर रह गया है। ऐसे में वहां के शरणार्थियों को देश की नागरिकता देने पर भारत के किसी नागरिक का उत्पीड़न कैसे हो गया। यह सब विपक्ष द्वारा जनता को भ्रमित करने की साजिश मात्र है।
विज्ञापन

गोष्ठी को जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्र, अमरचंद्र राठौर ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रामजी दिवाकर ने किया। गोष्ठी में दिलीप मिश्रा, अनुराग मिश्र, आकाश तिवारी, मंगू दिवाकर, जगमोहन, दीपक दिवाकर, कमलेश, राकेश, महेश, अनीता गौतम समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें