फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सराफा व्यापारी को अपने साथ ले गई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। भगवतीगंज में एक सराफा व्यापारी को मैनपुरी पुलिस अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि मैनपुरी के करहल में चोरी के मामले में सराफा व्यापारी को पुलिस ने उठाया है। हालांकि स्थानीय पुलिस ने जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे भगवतीगंज स्थित एक सराफा व्यापारी के घर पर मैनपुरी जिले की पुलिस पहुंची। यहां से सराफा व्यापारी और उसकी पुत्री से पुलिस ने काफी पूछताछ की। हालांकि बाद में पुलिस सराफा व्यापारी को अपने साथ ले गई। सराफा व्यापारियों में पूरे दिन यह घटना चर्चा का विषय बनी रही। कुछ पुलिस कर्मियों का कहना है कि मैनपुरी में चोरी की घटना में चोर पकड़े गए हैं। चोरों ने चोरी का सामान खरीदने में दिबियापुर निवासी व्यापारी का नाम लिया है। इसी के चलते व्यापारी को मैनपुरी पुलिस उठा ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें