फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव को पुलिस ने कब्जे में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
ककोर (औरैया)। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव ककोर में शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। शनिवार सुबह परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे तभी ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जता पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ककोर गांव निवासी विजय सिंह (38) पुत्र लाल सिंह की शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। तीन दिन पहले उसका परिजनों से झगड़ा हो गया था। वह मजदूरी करता था। शनिवार सुबह परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे तभी ग्रामीणों ने दिबियापुर पुलिस को जानकारी दे दी। इस पर चौकी इंचार्ज कुलदीप यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई तेज सिंह ने बताया कि उसका भाई शराब का लती था।
शुक्रवार रात उसने अधिक शराब पी रखी थी। रात में वह घर में सो गया। जब वह सुबह भाई को चाय देने कमरे में गया तो वह मृत मिला। ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पहले दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हुआ था। विजय चौकी भी गया था लेकिन पुलिस ने दिबियापुर थाने जाकर शिकायत दर्ज कराने की बात कहकर उसे टाल दिया। ग्रामीणों का कहना है कि विजय सिंह की हत्या की गई है। सीओ सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि, भाई को ले गई पुलिस
ककोर (औरैया)। युवक की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि होने पर उसके भाई को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले गई है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक के भाई तेज सिंह को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें