फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अजीतमल। तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता की तहरीर पर नामजद के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की करीब साढ़े 16 वर्षीय पुत्री को उसके पड़ोसी ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि विवाह करने का झांसा देकर आरोपी उसके साथ करीब डेढ़ वर्षों से शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब गर्भ ठहर गया, तो विवाह के लिए मना कर रहा है। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो आरोपी से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर आरोपी व उसके घर वालों ने पीड़िता व उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म के आरोपी मनीष राजपूत के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो का मामला दर्ज किया गया है। वहीं उसके पिता श्यामबिहारी के खिलाफभी मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है। आरोपी मनीष राजपूत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें