फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चोरी के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कस्बा के नकेड़ी पुलिया स्थित शिक्षक दंपती के सूने मकान में हुई 23 लाख की चोरी मामले में पुलिस ने शिक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आसपास सड़क व अन्य मार्गों के मकानों व दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया है।
विज्ञापन


बिधूना किशनी मार्ग पर रठगांव क्षेत्र के नकेड़ी पुलिया के पास शिक्षक सीपू शर्मा के बंद पड़े मकान में 19 नवंबर की रात चोरों ने धावा बोला था। 23 लाख रुपये का चूना लगाया था। घटना के बाद पुलिस ने फोरेसिंक टीम बुलाकर नमूना लिए थे। मामले में शनिवार को तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया।
सीओ भरत पासवान ने घटना का खुलासा करने के लिए सर्विलांस टीम के साथ बिधूना पुलिस की दो टीमें लगाई हैं। दो दिन बीत जाने के बाद पुलिस के हाथ चोरों का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच करने में लगी है। सीओ भरत पासवान ने बताया कि चोरी मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें