फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चौकियों पर नहीं पड़ेंगे ताले, 24 घंटे मौजूद रहेगी पुलिस

Tue, 07 Oct 2025 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-07एयूआरपी03- पांच अक्तूबर को प्रकाशित खबर की पीडीएफ। संवाद
विज्ञापन
औरैया। अब पुलिस चौकियों पर फरियादियों को न तो ताले लटकते मिलेंगे और न ही उन्हें फरियाद सुनाने के लिए भटकना पड़ेगा। रात हो या दिन 24 घंटे चौकियों पर पुलिस की मौजूदगी रहेगी। अगर किसी भी चौकी पर ताला लटकता मिला तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। शासन के निर्देश पर एसपी ने चौकियों के लिए फरमान जारी किया है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी ने पांच अक्तूबर के अंक में सुरक्षा की वाहक पुलिस चौकियों पर रात में लगा दिए जाते हैं ताले शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। पड़ताल में निझाई व नारायणपुर चौकी में ताला लटका मिला था। जिसे शासन ने संज्ञान लेते हुए जनपद की पुलिस से जबाव मांगा था। जिसके बाद मामले में गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिषेक भारती ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। कि 24 घंटे पुलिस चौकी खुली रहेगी।
अगर चौकी प्रभारी किसी काम से जाते हैं, तो वहां पर एक कर्मचारी मौजूद रहेगा। एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि पुलिस चौकियों में हर समय पुलिस कर्मी मौजूद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी अगर चौकियों पर ताला पड़ा मिलता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें