फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: लूट मानने को तैयार नहीं पुलिस, मारपीट में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बुधवार शाम कखावतू मार्ग पर हुई लूट की घटना को पुलिस मानने को तैयार नहीं हैं। हालांकि, पुलिस ने गुरुवार शाम तक तक जांच की। इसके बाद मारपीट का मामला दर्ज कर तीन लोगों की गिरफ्तारी की और उनके खिलाफ जेल भेजने की कार्रवाई की। इस मामले को लेकर देर शाम तक कोतवाली के बाहर गहमा-गहमी भी देखने को मिली।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी भट्टा व्यवसायी के पुत्र अखिल दुबे के साथ बुधवार शाम लगभग चार बजे दिबियापुर रोड से कखावतू जाने वाले मार्ग पर दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित अखिल और उसके भाई अर्पित दुबे ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी थी। लूट की सूचना से महकमे में खलबली मच गई। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, सीओ सिटी एमपी सिंह ने पीड़ित से पूछताछ की। एसओजी टीम की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण करने और मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ रातों-रात तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
चौथे युवक की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की ओर से प्रयास तो किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस मामले को लेकर गुरुवार सुबह से लेकर देर शाम तक कोतवाली के बाहर गहमा-गहमी देखने को मिली। पुलिस घटना को लूट मानने को तैयार नहीं थी। इससे पीड़ित पक्ष परेशान दिखा। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उसके साथ लूट हुई है। इसकी तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस मारपीट की घटना दिखाने का दबाव बना रही है। दोपहर बाद पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीन के खिलाफ जेल भेजने की कार्रवाई की। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मारपीट के इस मामले में गांव कखावतू निवासी प्रदीप, रवि और ग्राम बिरिया निवासी गोलू के खिलाफ जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन



मामला लूट का नहीं हैं। शराब के नशे में झगड़ा हुआ था। जांच के बाद मारपीट का मामला पंजीकृत कर तीन लोगों के खिलाफ जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा। -एमपी सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें