फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंतराम प्रधान सहित 9 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के मोहारी गांव में छापा मारकर जुआ खेल रहे अनंतराम प्रधान सहित नौ लोगों को मौके से पकड़ लिया। फड़ से 40,000 व ताश की गड्डी बरामद की।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश पांडे को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के मोहारी गांव में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। जिसके बाद सीओ कमलेश पांडे व कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर छापा मारा। पहले दो जुआरियों ने पुलिस देख कर भागने का प्रयास किया। चारों ओर से घिरा देख भागने में नाकामयाब रहे। पुलिस ने जुआ खेल रहे ग्राम पंचायत अनंतराम के प्रधान रईसुद्दीन पुत्र रशीद, ऋषि पुत्र प्रेम सिंह निवासी ज्ञानपुर, आशिक पुत्र कलाउद्दीन निवासी अहेरीपुर, गोलू पुत्र बलवीर निवासी अहेरीपुर, देव सिंह पुत्र विमलेश निवासी इटावा, रामनारायण पुत्र हुकुम सिंह, पवन पुत्र राजकुमार, हरिशंकर पुत्र बाल किशोर, दिलीप कुमार पुत्र प्रेमचंद निवासी मोहारी को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने फड़ से 40,000 व ताश की गड्डी बरामद की। जुआरियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 4500 बरामद किए। गौरतलब हो कि क्षेत्र के मोहारी गांव में कई दिनों से बड़े स्तर पर जुआ खेले जाने की सूचना मिल रही थी जिस पर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर लगाकर सफलता प्राप्त की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें