फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 325 करोड़ से शेरपुर सरैया में बनेगी पुलिस लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पुलिस लाइन निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने 325 करोड़ रुपये का लेआउट तैयार किया है। इसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। पुलिस लाइन निर्माण के लिए जमीन पहले खरीदी जा चुकी है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन

पिछले 24 सालों से आवास विकास के भवनों में संचालित हो रही पुलिस लाइन के निर्माण की प्रक्रिया ने गति पकड़नी शुरू कर दी है। शासन की ओर से पुलिस लाइन निर्माण के लिए प्रस्ताव की मांग किए जाने के बाद कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी ने ले आउट तैयार कर भेज दिया है।
2021 में मंडलायुक्त डॉ. राज शेखर से जमीन खरीद की सहमति पत्र मिलने के बाद शेरपुर सरैया में 24.18 करोड़ के बजट से 16.1880 हेक्टेयर जमीन की खरीद की गई। 50 कास्तकारों से खरीदी गई जमीन पर अब 325 करोड़ रुपये के बजट से पुलिस लाइन निर्माण की तैयारियां जोरों से शुरू कर दी गई हैं। यदि दिसंबर माह के आखिरी सप्ताह तक इसकी स्वीकृति मिल जाती है, तो जनवरी 2023 में निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

बता दें कि अभी यह पुलिस लाइन शहर स्थित आवास विकास के भवनों में बिना किसी किराये के संचालित हो रही है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन व आवास विकास परिषद के बीच पिछले कई सालों से रार छिड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें