फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: स्टांप वेडर की मौत पर पुलिस खंगाल रही काल डिटेल

Thu, 20 Apr 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के पुराहा नदी के नीचे मिले स्टांप वेंडर के शव के मामले में पुलिस आखिरी लोकेशन व काल डिटेल खंगाल रही है। इधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत होना आया है।
विज्ञापन

बिधूना के किशोरगंज निवासी वीरेंद्र कुमार दीक्षित (52) स्टांप वेंडर थे। मंगलवार सुबह उनका शव पुराहा नदी के नीचे पड़ा मिला था। पास में बाइक व चप्पलें भी पड़ी मिली थी। घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। परिजनों का कहना है कि यदि पुल के नीचे से बाइक गिरती तो क्षतिग्रस्त होती। वहीं परिजनों ने बताया कि कुछ लोगों ने वीरेंद्र को साढ़े सात बजे के करीब रुरुगंज में देखा था।
इसके बाद उनका पता नहीं चला। कोतवाली प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत होना आया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतक की आखिरी लोकेशन व काल डिटेल की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का कारण स्पष्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

-
कार की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल, एक रेफर
दिबियापुर। बुधवार दोपहर बाइक सवार तीन लोगों को कार ने टक्कर मार दी। तीनों घायलों को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से एक युवक को गंभीर अवस्था में सैफई रेफर कर दिया गया।
औरैया दिबियापुर मार्ग पर गांव समाधान का पुर्वा के पास कार ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दिबियापुर के गांव भियांपुर निवासी रितिक कुमार पुत्र किशनकांत, शिवम तिवारी पुत्र विनोद तिवारी, आराधना पुत्री उमा रमन घायल हो गए। गंभीर घायल शिवम को सैंफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें