फोटो-23एयूआरपी-6 रुरुगंज में पैरा मिलिट्री के साथ फ्लैग मार्च करते सीओ, व एसडीएम
- फोटो : AURAIYA
बिधूना। 26 अप्रैल को जिले में मतदान होना है। किसी भी केंद्र पर कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए अफसर फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का एहसास करा रहे हैं। शुक्रवार को एसडीएम राशिद अली खान, सीओ मुकेश प्रताप सिंह ने फोर्स के साथ अतिसंवेदनशील व अतिसंवेदनशील प्लस बूथों का निरीक्षण किया।
इस दौरान दोनों अफसरों ने बताया कि मतदान के दिन अगर किसी भी अराजकतत्व ने मतदाता को भड़काने या धमकाने की कोशिश की तो खिलाफ एनएसए व गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
मतदान के दिन मतदान करने के बाद अपने अपने घर जाएं नहीं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। चौकीदारों को पाबंद किए गए लोगों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। (संवाद)