फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के तीसरे दिन बाद भी पुलिस को नहीं मिली रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। फोटोग्राफर के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को तीसरे दिन भी नहीं मिल सकी। ऐसे में अभी तक मौत का सही कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी विनय कुमार (30) पुत्र देशराज दोहरे का पुलिस ने गुरुवार पांच नवंबर की शाम एक लॉज के पड़ोस में स्थित एक मकान से खून से लथपथ शव बरामद किया था। मामले में शव का दूसरे दिन शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया। अहम बात यह है कि पोस्टमार्टम के दिन से लेकर आज रविवार तक पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि एसपी कार्यालय को भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी नहीं मिली है। इससे युवक की मौत कैसे हुई इसकी सही जानकारी दे पाना संभव नहीं है। वहीं उन्होंने बताया कि हत्यारोपी की तलाश में भी पुलिस टीमें लगातार दबिश देने में लगीं हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें