फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डांट से नाराज होकर भागे किशोर को पुलिस ने समझाया, घर लौटा

Sat, 08 Aug 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। 15 वर्षीय किशोर माता-पिता की डांट से क्षुब्ध होकर घर से चला गया था। जानकारी होने पर पुलिस ने उससे बातचीत की और घर आने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। काउंसिलिंग के बाद किशोर ट्रेन से वापस लौटने के लिए तैयार हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जमुही ककराही निवासी रामवीर यादव का 15 वर्षीय बेटा अनुराग उर्फ प्रांजल यादव बीते तीन अगस्त की शाम करीब सात बजे अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी जब अनुराग का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजन ने बृहस्पतिवार देर रात थाने पहुंचकर गुमशुदगी की तहरीर दी। इस पर अपराध निरीक्षक राजेश कुमार ने छानबीन शुरू की।
जांच के दौरान मिले एक संदिग्ध नंबर पर बात करने पर पता चला कि वह अनुराग के दोस्त का है। इसके बाद इंस्पेक्टर ने दोस्त के जरिये अनुराग से संपर्क साधा और उसे समझाया। पुलिस की काउंसिलिंग का असर हुआ और अनुराग ने लखनऊ से ट्रेन पकड़ कर वापस घर लौटने पर राजी हो गया। किशोर के लौटने की पुष्टि होने के बाद परिजन ने राहत की सांस ली। अपराध निरीक्षक ने बताया कि किशोर पूरी तरह सुरक्षित है और शाम तक घर पहुंच जाएगा।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें