संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। व्यापारी के साथ लूट की घटना के तीन दिन बीत चुके है, लेकिन पुलिस की चार टीमें लुटेरों तक नहीं पहुंच सकी है। हालांकि विभागीय अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। सभी टीमें अपना काम गोपनीय तरीके से कर रही हैं।
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के बिधूना-किशनी मार्ग पर गांव भटौली प्रहलाद बीच में कस्बा बिधूना के भर्थना रोड निवासी मोहित कुमार के साथ शुक्रवार की रात लगभग साढ़े सात बजे तीन बाइक सवार लूटरों ने बाइक, 25 हजार रुपये व मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित दुकानदार ने तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया, वहीं लुटेरों की तलाश में पुलिस जुटी।
लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने एरवाकटरा समेत चार टीम बनाईं। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस लुटेरों की तलाश नहीं कर सकी है जबकि पुलिस गैर जनपदों में भी दबिश दे रही है। पुलिस लुटेरों की तलाश में सर्विलांस टीम की मदद ले रही है। वहीं पुलिस घटना स्थल के आस-पास के सभी मोबाइलों की घटना के समय की लोकेशन रिकार्ड पर खंगालने में लगी है। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में चारों टीमें अपना-अपना काम कर रही है। जल्द लुटेरोंं की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।