औरैया। सदर कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात ब्रह्मनगर चौकी क्षेत्र में देवकली चौराहे के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को संदिग्ध प्रतीत होने पर पकड़ा। पूछताछ के दौरान युवक न तो गाड़ी के कागज दिखा सका और न ही गाड़ी मालिक से बात करवा सका। ब्रह्मनगर चौकी इंचार्ज हेमंत चौधरी ने बताया कि कड़ाई से की पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम अयाना थाना क्षेत्र के गांव मुढ़ी रसूलपुर निवासी राहुल परिहार बताया। उसने बताया कि यह बाइक वह आगरा से चुराकर ले जा रहा था। जहां पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है। (संवाद)
दुष्कर्म व पॉक्सो के आरोपी को भेजा जेल
सहार। सहार थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में चौकी इंचार्ज काली चरन ने बताया कि दिबियापुर थाना के एक गांव निवासी पीड़ित भाई की तहरीर पर तीन लोगों रोहित कुमार, अनुज कुमार व आर्यन खां के खिलाफ 17 वर्षीय बहन को लिवा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमें पुलिस ने 21 सितंबर को नाबालिग को बरामद कर लिया था लेकिन तब तक किशोरी व रोहित ने शादी कर ली थी। छानबीन के दौरान किशोरी की उम्र कम मिली। डॉक्टरी कराए जाने पर मामला दुष्कर्म का सामने आने पर संबंधित के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो की धारा में मामला तरमीम किया गया। बताया कि आरोपी रोहित को जेल भेज दिया गया है। जबकि मामले में शामिल दो अन्य की जांच की जा रही है। (संवाद)