फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना दे रहे पूर्व सभासद के पुत्र को पुलिस ने उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। नगर पंचायत बिधूना में विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायतों पर सुनवाई न होने पर युवक सोमवार को अनशन पर बैठ गया। सूचना मिलते ही पुलिस उसे कोतवाली उठा ले गई। आरोप है कि पंचायत कर्मियों ने उसके साथी के साथ मारपीट कर फाइल छीन ली।
विज्ञापन

पूर्व सभासद जगदेश्वरी देवी के बेटे विपिन यादव ने बताया कि जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी को पत्र भेजकर अनशन की अनुमति मांगी थी। प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं दी गई। इसके बावजूद विपिन सुबह नगर पंचायत के सामने अनशन पर बैठ गया। 20 मिनट बाद ही पुलिस उसे कोतवाली उठा लाई। विपिन के साथी से नगर पंचायत कर्मचारियों ने फाइलें छीन लीं। साथ ही कुछ लोगों ने मारपीट भी की। पुलिस ने गाड़ी भेजकर फाइलों को कोतवाली मंगवाया। सीओ मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि युवक अनशन का अनुमति पत्र नहीं दिखा पाया था। साथी के साथ हाथापाई की जांच की जा रही है।
वहीं जानकारी पर पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बिधूना में बड़े पैमाने पर विकास कार्य में अनियमितता हुई है। मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत की जाएगी। नगर पंचायत के आउटसोर्सिंग कर्मचारी अपने साथी के साथ मारपीट करने को लेकर कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने पत्र लेकर जांच की बात कहकर लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें