फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को लग गई ठंड, पिकेट ड्यूटी बंद

Sun, 11 Dec 2016 10:40 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
दिबियापुर रोड पर सदर तहसील के बाहर पुलिस पिकेट ड्यूटी लगती है। शनिवार रात 11 बजे तक एक भी सिपाही तहसील के बाहर सड़क पर नहीं दिखा। तहसील गेट बंद नजर आया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ठंड आते ही शहर में चोरी की वारदातों में इजाफा हुआ है। इसके बाद भी पिकेट पर मौजूद सिपाही भी ड्यूटी में लापरवाही दिखा रहे हैं। शनिवार की रात पिकेट ड्यूटी से सिपाही नदारद दिखे। ऐसे में शहर की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे दिखाई दी।
विज्ञापन


सर्दी की शुरूआत के साथ घना कोहरा छाने लगा है। कोहरे का फायदा चोर उठा रहे हैं। पिछले 10 दिनों से शहर में तीन चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। इन वारदातों के बाद भी कोतवाली पुलिस सतर्क नजर नहीं आ रही है। रात में ड्यूटी करने वाले सिपाही अपनी ड्यूटी ईमानदारी से नहीं कर रहे हैं। इसी का परिणाम है कि पिछले दिनों लाखों की चोरी के बाद भी चोर पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। शनिवार रात शहर की सुरक्षा भगवान भरोसे रही।

यह तब देखने को मिला, जब कोहरा पिछले दिनों की अपेक्षा आधा रहा। शहर के सभी पिकेट पुलिस कर्मियों से खाली रहे। बताते चलें कि पुलिस ड्यूटी शाम आठ बजे से बदलती है। ड्यूटी चार्ज लेने के लिए करीब आधे घंटे बाद तक सभी पिकेट पर सिपाही पहुंच जाना चाहिए। लेकिन सिपाही कब पहुंचते हैं यह किसी को नहीं मालूम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें