बिधूना और दिबियापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो
शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। लुटेरों ने जिले के कई थाना क्षेत्रों
में अलग-अलग लूट की घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया है।
सोमवार को
बिधूना और दिबियापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने अपराधियों की धर पकड़ को
अभियान चलाया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र की चौकी
कुदरकोट के वैवाह चौपला रोड पर स्थित ग्राम सरायशीशग्रान के सामने से शातिर
लुटेरे राजा यादव पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी ग्राम नगरिया यादवान थाना
भर्थना इटावा और भूरे उर्फ विमल कुमार यादव निवासी नगरिया यादवान को
गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में लुटेरों ने 8 मई को थाना दिबियापुर
क्षेत्र के कंचौसी रोड से लूटी गई हीरो होंडा पैशन प्रो और 9 मई को थाना
बिधूना के आरमपुर के पास नकदी और बाइक लूटने की बात स्वीकारी है। पुलिस ने
लुटेरों के पास से एक तमंचा, कारतूस और नशीला पाउडर बरामद किया है।
घटना
का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि
लुटेरों ने थाना अजीतमल क्षेत्र में एक मई की लूटपाट की घटना तथा ट्रेन
डकैती की घटनाओं में जेल जाने की बात स्वीकारी है। उन्हाेंने बताया कि
लुटेरों के एक साथी प्रांशू यादव पुत्र लालजी यादव ग्राम अमउआहार थाना
दिबियापुर अभी फरार है।
उन्होंने यह भी बताया कि बिधूना के रठगांव
के सामने 23 अप्रैल को सीआरपीएफ दंपति से लूट के प्रयास के मामले में राहुल
यादव पुत्र बदन सिंह निवासी तेरारफ थाना गुरसाहगंज कन्नौज, जीतू गुप्ता
उर्फ जितेंद्र पुत्र सुरेंद्र नाथ निवासी ठकुरयी थाना किशनी, गौरव यादव
पुत्र आदेश कुमार यादव निवासी अकबरपुर थाना छिबरामऊ को सौरिख थाना क्षेत्र
की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
aइस मौके पर एसआई राजवीर सिंह यादव,
चन्द्रभान सिंह, रूपनारायण शुक्ला, सुशील कुमार, रामकरन थाना बिधूना तथा
शिवकुमार यादव, दीपेंद्र यादव, संजीव कुमार थाना दिबियापुर की पुलिस टीम
शामिल रही।