दिबियापुर (औरैया)। क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने ससुर पर दहेज के लिए उत्पीड़न एवं छेड़खानी का आरोप लगाया है। हालांकि ससुर के पक्ष में गांव के लोग दिबियापुर थाने पहुंचे और आरोपों को झूठा बताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाने में दी गई तहरीर में महिला ने आरोप लगाया कि उसका विवाह दिबियापुर क्षेत्र के एक गांव में लगभग 4 साल पहले हुआ था। पति और ससुर दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे। दो दिन पहले ससुर ने उसके साथ छेड़खानी की।
इधर, जैसे ही महिला के आरोपों की जानकारी पति के गांव में पहुंची तो बड़ी संख्या में गांव के लोग दिबियापुर थाने में एकत्र हो गए। ग्रामीणों न बताया कि महिला का पति हरियाणा में नौकरी करता है। दो दिन पहले महिला ने पति से साथ ले चलने के लिए कह था। पर पति ने इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद हुआ था। इस संबंध में दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक रामसहाय पटेल का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मामले की जांच भी की जा रही है।
छात्रा को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट
दिबियापुर (औरैया)। नगर स्थित कंप्यूटर कोचिंग के लिए निकली एक छात्रा को सेहुद गांव निवासी एक युवक बहला फुसलाकर ले गया। छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि 21 वर्षीय पुत्री 5 जनवरी को दोपहर 12 बजे कंप्यूटर कोचिंग के लिए घर से निकली थी। वह अपने साथ आधार कार्ड, एटीएम, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की मार्कशीट भी अपने साथ ले गई थी। (संवाद)